धनबाद, जुलाई 13 -- धनबाद जमशेदपुर के बिस्टूपुर स्थित जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्वीमिंग पुल में आयोजित 15वें झारखंड राज्य स्तरीय जूनियर एवं सब जूनियर एक्वेटिक (तैराकी) प्रतियोगिता में धनबाद के तैराकों ने पहले दिन 11 पदक जीते। इसमें क्रेडो वर्ल्ड स्कूल के अवि, अक्षज, प्रेमित ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीते। दिया सेन ने एक स्वर्ण, एक रजत एवं एक कांस्य जीता। नमन महाजन ने एक स्वर्ण, आरना अग्रवाल ने दो कांस्य, धृति पांडेय ने दो कांस्य, लक्ष्य सिंह ने एक कांस्य पदक जीते। मौके पर स्वीमिंग कोच रीमा सिंह एवं पप्पू सिंह ने सभी पदकवीरों का उत्साहवर्धन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.