चंदौली, सितम्बर 27 -- सैयदराजा(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। माध्यमिक विद्यालयों की नेशनल इंटर कॉलेज सैयदराजा में चल रही तीन दिवसीय 69वीं प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के तीसरे और अंतिम दिन शुक्रवार को बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मिर्जापुर मंडल ओवरआल चैंपियन रहा। वहीं पुरुष वर्ग में वाराणसी और महिला वर्ग में आगरा मंडल अव्वल रहा। प्रतियोगिता में प्रदेश के 12 मंडलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चैंपियंस टीम को ट्राफी को देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के अपर सचिव विनोद राय ने कहा की तीरंदाज़ी का इतिहास बहुत पुराना है। रामायण और महाभारत की लड़ाई में तीर-धनुष का विशेष योगदान था। द्रोपदी के स्वयंवर में अर्जुन जैसे तीरंदाज़ ने नीचे तेल में मछली के आंख को साध कर निशाना लगाया था। लक्ष्य कठिन होगा त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.