चाईबासा, अक्टूबर 14 -- चाईबासा, संवाददाता। जिले के बच्चों ने तीरंदाजी प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया है। रांची में 11 और 12 अक्तूबर को आयोजित किए गए खेलो झारखंड की प्रतियोगिता में चाईबासा टीम ने 7 गोल्ड,11 सिल्वर,5 ब्रॉन्ज के साथ उपविजेता रही। व्यक्तिगत खेल में अंडर -17 बालिका में ललिता अल्डा को 2 सिल्वर, बालक वर्ग में राजेश पूर्ति को 1 गोल्ड,2 सिल्वर,अंडर - 19 बालक में घनश्याम जमुदा को 3 गोल्ड, सन्नी हेंब्रम को 2 सिल्वर,1 ब्रॉन्ज,योगेंद्र हेस्सा को 1सिल्वर, 2ब्रॉन्ज मेडल मिला। अंडर 14 बालिका वर्ग में जानकी कोंडांकेल 2 सिल्वर मेडल जीता। टीम वर्ग में अंडर 14 बालिका वर्ग में जानकी कोंडांकेल, संगीता कोंडांकेल,रचना टूटी,जयंती पिंगुआ को गोल्ड, अंडर 17 बालक में वर्ग में राजेश पूर्ति, मंगल सिंह लागुरी,देव कुमार, केराई,कुश नायक को गोल्ड, बालिका...