जहानाबाद, जुलाई 23 -- जहानाबाद। पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पटना में आयोजित राज्य स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में जहानाबाद जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। बिहार तलवारबाजी एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में विक्रम राज ने सब जूनियर अंडर-14 वर्ग में एवं अमित कुमार ने जूनियर अंडर-20 वर्ग में भाग लिया और दोनों खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीतकर जहानाबाद जिले को गौरवान्वित किया। उनकी इस उपलब्धि के लिए जिला प्रशासन एवं खेल प्रेमियों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.