लोहरदगा, अगस्त 25 -- लोहरदगा, संवाददाता। राज्य स्तरीय गतका प्रतियोगिता में लोहरदगा के खिलाडियों ने परचम लहराया है। लोहरदगा के 30 गतका खिलाड़ियों ने 23-24 अगस्त को धनबाद के क्रेडो वर्ल्ड स्कूल में आयोजित तृतीय राज्यस्तरीय गतका प्रतियोगिता में भागीदारी की। गतका संघ के सचिव अमित कुमार सिंह की अगुवाई में लोहरदगा गतका संघ के खिलाडियों ने आठ स्वर्ण सहित तीन रजत और चार कांस्य पदक प्राप्त किये। साथ ही लोहरदगा जिले को पूरे झारखण्ड राज्य में बेहतरीन अनुशासन के लिए मुख्य अतिथि ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। आयोजन में विभिन्न जिलों से कुल 450 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। विजेता खिलाड़ियों में आयु सीमा अंडर -14 वर्ष बालिका वर्ग में पलक रानी, आकांक्षा कुमारी, सिवनी उराव और प्रियांशु कुमारी ने समूह फरी सोटी प्रतियोगिता में चार स्वर्ण पदक, आयु सीमा अंडर-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.