बोकारो, अक्टूबर 9 -- झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से राज्य स्तरीय खेलों झारखंड का वुशु व ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 10 अक्टूबर तक गणपत राय इंडोर स्टेडियम, रांची में किया जाएगा। जिसमें जिला के चयनित वुशु व ताइक्वांडो के बालक व बालिका खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्ग में हिस्सा लेंगे। यह जानकारी देते हुए बोकारो जिला वुशु एसोसिएशन के सचिव सिंहान खेदू गारेाई ने बताया इस दोदिवसीय राज्य स्तरीय खेलों झारखंड वुशु प्रतियोगिता में जिले के चयनित खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया जिला टीम में 13 खिलाड़ियों का चयन किया गया है l जिसमें डॉ राजेंद्र प्रसाद पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी अंडर 17 बालिका वर्ग में अमृता कुमारी, अंतरा कुमारी, पूजा कुमारी, कविता कुमारी, महक कुमारी, गीता कुमारी का चयन किया गया है l इसके अतिरिक्त अंडर 17 बालिका में केंद्रीय विद्या...