मुजफ्फरपुर, फरवरी 7 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता बिहार सरकार के विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता उमंग-2026 का आयोजन 8 और 9 फरवरी को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने जा रहा है। इस दो दिवसीय समागम में बिहार के विभिन्न जिलों के राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों से चयनित विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसमें शामिल होने के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक मुजफ्फरपुर के छात्र शनिवार को पटना रवाना हुए। आयोजन का मुख्य उद्देश्य तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर रहे युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें खेल और संस्कृति के क्षेत्र में एक सशक्त मंच प्रदान करना है। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. ठाकुर संजय कुमार व स्पोर्ट्स के नोडल मो. नैयर होदा ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते हुए खेल में शानदार प्रदर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.