अंबेडकर नगर, फरवरी 3 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। प्रदेश के मुरादाबाद जिले में आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जिले के तीन पहलवानों को ब्रॉन्ज मेडल मिला। ये सभी एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के खिलाड़ी हैं, जो नियमित प्रशक्षिक अभिषेक उपाध्याय की देखरेख में कुश्ती की बारीकियां सीख रहे हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी शीला भट्टाचार्या ने बताया कि पहलवान विजय कुमार ने 60 किलो भार वर्ग मे ब्रांज मेडल प्राप्त किया। यह बहुत ही मेहनती खिलाड़ी है। उसके पिता इंद्रेश कुमार किसान हैं। वहीं 86 किलो भार वर्ग मे सलमान पहलवान ने भी ब्रांज मैडल प्राप्त किया। सलमान के पिता फतेह मोहम्मद भी किसान हैं। 92 किलो भार वर्ग में आलोक यादव का भी ब्रांज आया है। आलोक के पिता रव्द्रिर यादव है, जो मझियारी अठवारा दाऊदपुर कुर्की बाजार के निवासी हैं। कुश्ती कोच अभिषेक उपाध्याय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.