धनबाद, नवम्बर 19 -- महुदा, प्रतिनिधि। पलामू जिला के हरिहरगंज में 14 से 16 नवंबर तक आयोजित 26वीं सीनियर झारखंड राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 2025 में बाघमारा प्रखंड के कांड्रा पंचायत की मुखिया रिंकू देवी व भाजपा के जिला महामंत्री धनेश्वर महतो की पुत्री महिमा कुमारी ने सिल्वर मेडल हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में धनबाद जिला कुश्ती संघ से कुल सात लड़कियों ने हिस्सा लिया था। महिमा की इस सफलता पर माता और पिता के अलावा क्षेत्र के मटुक मिश्रा, श्यामलाल महतो, कमल प्रसाद महतो, राजेंद्र महतो, बिनोद महतो, डेगलाल महतो आदि ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...