लखीसराय, मार्च 8 -- रामगढ़ चौक, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के पास आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय कुश्ती दंगल में देशभर के दिग्गज पहलवानों ने अपने दांव-पेंच से दर्शकों का रोमांचित किया। मुकाबले में बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों के नामी पहलवानों ने अपनी कुश्ती प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दंगल की सबसे बड़ी चर्चा का विषय रही पटना जिले की महिला पहलवान मधु, जिन्होंने अपने जबरदस्त दांव से राजस्थान की पहलवान को पटखनी देकर मुकाबला जीत लिया। उनकी इस जीत पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा मैदान गूंजा दिया। मधु की इस शानदार जीत ने न केवल बिहार की बेटियों का मान बढ़ाया बल्कि महिला पहलवानों के लिए प्रेरणा का एक नया अध्याय भी लिखा। वहीं, बिहार के चर्चित पहलवान चंद्रभान के बेटे देव कुमार ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबको ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.