दुमका, अक्टूबर 8 -- दुमका, प्रतिनिधि। राज्य स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में दुमका से गई शिकारीपाड़ा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए दुमका बालिका शिक्षा प्रभारी डॉली कुमारी ने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी दुमका भूतनाथ रजवार ने टीम को बधाई दी। टीम सुनीता हेंब्रम एंड ग्रुप के द्वारा वहां करमा पर्व से सबंधित सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया था। इस समूह को राज्य परियोजना पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग ने प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस समूह को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिला था। उसके बाद उसे राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने भेजा गया था। बताया कि मंगलवार को कला उत्सव में भाग लेने के लिए भेजे गए बच्चों का दल वापस लौट आया। लौटने पर समूह के बच्चों ने प्रभाग प्रभ...