सिद्धार्थ, दिसम्बर 13 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जनपद के इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र से सटे पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूड़ा एक बार फिर खेल प्रतिभाओं का केंद्र बना हुआ है। विद्यालय की पूर्व छात्राएं, जो आज भी जिला स्काउट मास्टर एवं कबड्डी कोच महेश कुमार के निर्देशन में प्रतिदिन कबड्डी की तकनीकी बारीकियां सीखती हैं, अपनी मेहनत और लगन के दम पर लगातार तीसरे वर्ष सिद्धार्थनगर महोत्सव कबड्डी प्रतियोगिता में जनपद चैंपियन बनने में सफल रही हैं। हाल ही में रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी में खेल जिला सचिव दौलत बाबू गुप्ता की देखरेख में प्रदेश स्तरीय कबड्डी खेल का ट्रायल आयोजित हुआ। इसमें क्रीड़ा केंद्र बूड़ा ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की। केंद्र की छह छात्राओं और दो छात्रों ने राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए स्थान सुरक्षित किया है। चयनित खिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.