मथुरा, जुलाई 14 -- युद्धज्ञान इंडिया स्पोर्ट्स मार्शल आर्ट ऑर्गनाइजेशन के बैनर तले रविवार को हेरिटेज पब्लिक स्कूल में राज्य स्तरीय आत्मरक्षा समूह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न जिलों के 195 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि राजेश कुमार यादव ने किया। इसके बाद शुरू हुई प्रतियोगिता के एकल वर्ग में अधिराज तिवारी ने सिल्वर मेडल, समूह में कृष्णा शर्मा, क्षितिज बघेल और वीर ने गोल्ड मेडल, पूर्णिमा राघव, पराग और यमुना दास ने द्वितीय स्थान पाकर सिल्वर मेडल प्राप्त किया। महेश्वरी, अमारया मयंक ने गोल्ड मेडल हासिल किया। यशवी, आराध्या पाराशर, देव ठाकुर, कार्तिक खंडेलवाल, तेजस, श्रेया, आभा, प्रियांशी, गणेश, खुशी, निक्की, कान्हा, नितिन, अंकित, कमल, शिवम, अश्विन ने भी एकल व समूह वर्गों में विभिन्न मेडल प्राप्त किये। ...