लखीमपुरखीरी, फरवरी 6 -- राज्य सूचना आयुक्त पदुम नारायण द्विवेदी ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत लंबित अपीलों और शिकायतों की समीक्षा की। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने बैठक का संयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य सूचना आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि इस अधिनियम का मुख्य उद्देश्य सरकारी कामकाज में पारदर्शिता लाना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जन सूचना अधिकारी का नाम और मोबाइल नंबर अवश्य कार्यालय के प्रवेश द्वार पर अंकित होना चाहिए, ताकि आम जनता आसानी से संपर्क कर सके। आयुक्त ने विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे न केवल विभागीय कार्यों की बैठक आयोजित करें बल्कि सूचना के अधिकार के तहत लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा भी करें, ताकि जनपद में लंबित मामलों की समस्या खत्म हो। बैठक मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.