गाज़ियाबाद, सितम्बर 12 -- गाजियाबाद। राज्य सरकार गाजियाबाद के प्रतिभावान खिलाड़ियों को लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित करेगी। इसके लिए जिला खेल विभाग ने खिलाड़ियों से आवेदन मांगे हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि पुरुषों को लक्ष्मण और महिला खिलाड़ियों को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार दिया जाता है। इस पुरस्कार के लिए खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं। खिलाड़ी को उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए। वर्ष 2022-23 और 2023-24 में प्रदेश या राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हो। राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भागीदारी या पदक विजेता होना आवश्यक है। खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी होनी चाहिए। किसी भी अनुशासनहीनता या डोपिंग में संलिप्त खिलाड़ी पात्र नहीं होंगे। अधिकारी ने बताया कि पुरस्कार के लिए एथलेट...