लोहरदगा, मार्च 12 -- लोहरदगा, संवाददाता।भाजपा नगर अध्यक्ष चुनाव के लिए रायशुमारी को लेकर मंगलवार को पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन नगर अध्यक्ष सचिन कुमार साहू की अध्यक्षता में अटल भवन में हुआ। भाजपा नगर अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं लोकतांत्रिक तरीके से संचालित करने पर बैठक में चर्चा हुई। इसमें विशेष रूप से नगर चुनाव पर्यवेक्षक डा बिंदेश्वर बेक, नगर चुनाव प्रभारी जगनंदन पौराणिक एवं सह प्रभारी अशोक कांस्यकार उपस्थित रहे। चुनाव पर्यवेक्षक ने कहा कि पार्टी के सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया सभी मंडलों में चल रही है। रायशुमारी और आपसी सहमति में जिसके पक्ष में अधिक कार्यकर्ता सहमत होते हैं, उन्हें ही अध्यक्ष चुना जाएगा। बिंदेश्वर ने कहा कि प्रदेश की जनता के साथ हेमंत सरकार ने विश्वासघात और छल किया है। जनता भाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.