बागेश्वर, दिसम्बर 7 -- जनपद दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को तड़के सरयू नदी तट पर चल रहे विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण रूप से किए जाएं। स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और सरकार की योजनाओं पर फीडबैक प्राप्त किया। खिलाड़ियों से मिले। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार खेल अवसंरचना को अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुरूप विकसित करने के लिए लगातार प्रयासरत है, तांकि प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय व वैश्विक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके। रविवार की सुबह सीएम धामी सबसे पहले सरयू तट पर पहुंचे। यहां निर्माण कार्य का जायजा लिया। इसके बाद इंडोर स्टेडियम पहुंचे। वहां खिलाड़ियों के साथ वार्ता की।...