रामगढ़, जून 24 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। भाजपा कैंट मंडल की ओर से मंगलवार को जन आक्रोश प्रदर्शन हुआ। इस दौरान कैंट अध्यक्ष सूर्यवंश श्रीवास्तव और ग्रामीण क्षेत्र अध्यक्ष संजय साव के संयुक्त नेतृत्व में ब्लॉक चौक से अनुमंडल कार्यालय तक जुलूस निकला। इसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राज्य में बलात्कार, चोरी, डकैती, खनिज पदार्थ का दोहन बढ़ा है। इसके बावजूद सरकार आंख बंद कर तमाशा देख रही है। ऊपर से लेकर नीचे तक मनमानी चरम पर है। किसानों को भी धान खरीद के नाम पर ठगा गया। वादे से कम कीमत पर धान की कुछ खरीद भी हुई तो पैसे अभी तक नहीं मिले। जबकि खेती का समय फिर से आ गया। गरीब कल्याण के नाम पर केवल खानापूर्ति हो रही है। जल्द हेमंत सरकार कार्य संस्कृति में बदलाव लाए। ऐसा नहीं होने पर भाजपा बर्दाश्त नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.