बलरामपुर, जनवरी 7 -- बलरामपुर संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के 58 वें राज्य सम्मेलन में जिले के भी शिक्षक भी शामिल होंगे। इसके लिए शिक्षकों को तीन दिवसीय अवकाश स्वीकृत किया गया है। डीआईओएस ने जिले के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों 8 जनवरी से 10 जनवरी तक माध्यमिक शिक्षकों को 58वे राज्य सम्मेलन में शामिल होने के लिए अवकाश देने का निर्देश दिया है। यह विशेष अवकाश शिक्षकों को राज्य सम्मेलन में शामिल होने के लिए दिया गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष अशोक पांडेय ने जिला विद्यालय निरीक्षक को राज्य सम्मेलन में शिक्षकों को शामिल होने के लिए विशेष अवकाश देने का आभार जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...