लखनऊ, फरवरी 15 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) की तर्ज पर पहली बार राज्य सरकार द्वारा यूपी में शुरू की गई राज्य संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एसआईआरएफ) में तीन साल पूर्व खुले मां पाटेश्वरी देवी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, गोंडा को नए खुले चार इंजीनियरिंग कालेजों में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। इस कॉलेज ने प्रदेश में 18 इंजीनियरिंग कालेजों में 7वां स्थान हासिल कर बांदा, मैनपरी तथा बिजनौर जैसे पुराने इंजीनियरिंग कालेजों को पछाड़ दिया है। रविवार 15 फरवरी को घोषित राज्य संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क में मां पाटेश्वरी देवी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, गोंडा ने प्रदेश के नए सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों (गोंडा, बस्ती, मिर्जापुर और प्रतापगढ़ के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज) में 300 में से 184 अंक प्राप्त कर प्रथम एसआईआरए...