रांची, जून 19 -- रांची। झारखंड कैडर के 2013 बैच के आईएएस अधिकारी सूरज कुमार ने नगर विकास एवं आवास विभाग अंतर्गत राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक के पद पर गुरुवार को अपना योगदान दिया। इसके साथ ही उन्होंने झारखंड राज्य आवास बोर्ड के प्रबंध निदेशक और रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीईओ के रूप में भी पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर उन्होंने पदाधिकारियों से सूडा, झारखंड राज्य आवास बोर्ड और रांची स्मार्ट सिटी के तहत चल रही महत्वाकांक्षी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी ली तथा कई आवश्यक निर्देश भी दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.