प्रयागराज, जनवरी 5 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय में सम सेमेस्टर की नियमित कक्षाएं 12 जनवरी से प्रारंभ की जाएंगी। वहीं, विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य लगातार जारी है। कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि 20 जनवरी से विभिन्न पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम चरणबद्ध तरीके से जारी किए जाएंगे। इसमें स्नातक, परास्नातक एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के परिणाम शामिल होंगे। परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...