पटना, मार्च 12 -- राज्य में वर्ष 2024-25 के लिए 6 लाख 21 हजार ग्रामीण आवासों को मंजूरी दी गयी है। यह जानकारी बुधवार को विधानसभा में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि इनमें 51641 आवास पूर्ण हो चुके हैं। वे अमरेंद्र प्रताप सिंह के तारांकित प्रश्न का जवाब दे रहे थे। मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत वार्षिक लक्ष्य का निर्धारण केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय करता है। मंत्री ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में केंद्र से 7.90 लाख आवास का लक्ष्य मिला है। दो फेज में इसकी मंजूरी मिली थी। पहले फेज में 2.64 लाख आवास की स्वीकृति मिली, शेष दूसरे फेज में मंजूर किया गया। तय लक्ष्य में से 6.21 लाख आवास स्वीकृत हो चुके हैं। इन आवासों में 2.38 लाख को पहली किस्त, 1.90 लाख को दूसरी किस्त और 1.06 लाख को तीसरी किस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.