रांची, नवम्बर 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड में 25 नवंबर के बाद फिर ठंड बढ़ने के आसार हैं। रांची समेत पूरे राज्य में रविवार से आंशिक बादल छाएंगे और सुबह में कोहरे भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले तीन दिनों तक तापमान में बदलाव की संभावना कम है। लेकिन इसके बाद राज्य के तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आएगी। इससे रात में कनकनी बढ़ने की आशंका है। राज्य में फिलहाल पश्चिमी हवा चल रही है। दिन में धूप खिलने से ठंड का ज्यादा असर नहीं दिख रहा है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम साफ रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य रहे। सुबह में रांची समेत आसपास के तापमान में आंशिक बदलाव हुआ। रांची का न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला का 10.9 डिग्री रहा। वहीं, राज्य में सबसे अ...