रांची, जून 2 -- रांची, संवाददाता। झारखंड में कोरोना धीरे-धीरे पांव पसारने लगा है। आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अब तक कोरोना के कुल मामले बढ़कर 11 हो गए हैं। रांची में सबसे अधिक चार एक्टिव संक्रमित हैं। रांची में हर दिन कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। अस्पतालों में भर्ती मरीज भी पॉजिटिव मिले हैं, जिनको अन्य मरीजों से अलग कर इलाज किया जा रहा है। रिम्स में भर्ती एक कोरोना संक्रमित गंभीर स्थिति में है। लंग्स पूरी तरह संक्रमित हो चुका है। रांची के सिविल सर्जन के अनुसार, सीएचसी पीएचसी की जांच में एसिंप्टोमेटिक लोगों में भी जांच की पुष्टि हुई है। हालांकि, बड़ी संख्या में कोरोना से मिलते-जुलते लक्षण के साथ मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...