लोहरदगा, जून 25 -- लोहरदगा, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल ने मंगलवार को शहर में झारखंड सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। नगर मंडल अध्यक्ष सचिन कुमार साहू ने कि आज पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार, लूट, हत्या, बलात्कार, से कराह रहा है। जिससे अपना जिला भी अछूता नहीं है। लंबे चौड़े घोषणाओं का सपना दिखाकर हेमंत सरकार फिर एक बार राज की सत्ता पर काबिज होने वाली हेमंत सरकार की नीति और नियत में कोई बदलाव नहीं आया है। पिछले कार्यकाल में जिस प्रकार से राज्य सरकार के संरक्षण में खनिज संसाधनों की लूट पंचायत से लेकर सचिवालय मंत्रालय तक भ्रष्टाचार ने अपना पैर जमाया है। और वह दूसरे कार्यकाल में भी और मजबूत हो रहा है विधि व्यवस्था की हालत ऐसी की कोई सुरक्षित नहीं है अपराधी अपराध को अंजाम दे रहे हैं बहन बेटियां घर से निकलने में भयभीत है। आज चाहे जाति प्रमाण पत...