रांची, जून 24 -- रांची। प्रमुख संवाददाता भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर जिला की ओर से मंगलवार को राजधानी के चार अंचल कार्यालय का घेराव कर गिरती कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार एवं सरकारी योजना के नाकाम रहने के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। रांची सदर अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान आयोजित सभा में विधायक सीपी सिंह ने कहा कि सभी अंचल कार्यालय भ्रष्टाचार के अड्डे बन गए हैं। बिना पैसे दिए अंचलों में एक पत्ता भी नहीं हिलता है। रांची में जितनी भी हत्या और आत्महत्या हो रही है, इसका प्रमुख कारण प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से अंचलों में होने वाला भ्रष्टाचार ही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रांची महानगर के अध्यक्ष वरुण साहू ने कहा कि सभी अंचल कार्यालय लूट की फैक्ट्री बने हुए हैं। अधिकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.