रांची, मई 23 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं को निष्क्रिय रखने का आरोप लगाया है। पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि लोकायुक्त, महिला आयोग, सूचना आयोग, उपभोक्ता फोरम जैसी संस्थाएं वर्षों से नेतृत्वविहीन हैं, जिससे जनता को न्याय नहीं मिल पा रहा है। नेता प्रतिपक्ष मरांडी ने कहा कि महिला आयोग में 2020 से अध्यक्ष-सदस्य के पद खाली हैं और पांच हजार से अधिक मामले लंबित हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उपभोक्ता फोरम के कई जिलों में अध्यक्ष और सदस्य नहीं हैं, जिससे संस्थाएं केवल नाम मात्र की रह गई हैं। उन्होंने कहा कि लोकायुक्त के नहीं रहने से भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। लोकायुक्त जैसी स्वतंत्र संस्था ...