पटना, मार्च 21 -- विधान परिषद में शुक्रवार को कृषि विभाग का वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 3677 करोड़ 73 लाख 37 हजार रुपए का बजट पारित कर दिया गया। सदन पटल पर रखे गए बजट प्रतिवेदन में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि राज्य में कृषि रोड मैप के आधार पर कृषि क्षेत्र का विकास हो रहा है। रिकॉर्ड अनाज उत्पादन हो रहा है। सरकार किसानों को फसल उत्पादन सहित विभिन्न योजनाओं के लिए प्रोत्साहन दे रही है। इसका परिणाम है कि वर्ष 2023-24 में राज्य में रिकार्ड खाद्यान्न उत्पादन हुआ है। 2023-24 में कुल खाद्यान्न फसलों के लिए 68 लाख 26 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में 231 लाख 15 हजार टन अनाज उत्पादन मिला, जो रिकार्ड है। 2007-8 में गेहूं की उत्पादकता 23337 क्विंटल प्रति हेक्टेयर थी, जो 2023-24 में बढ़ कर 32.11 क्विंटल प्रति हेक्टेयर हो गई। इस अवधि में गेहूं का कुल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.