पटना, जुलाई 12 -- राज्य में मछली का उत्पादन बढ़कर 9.59 लाख मीट्रिक टन हो गया है। यह 2024-25 में रखे गए लक्ष्य का 101 फीसदी है। पिछले वर्ष 8.73 लाख उत्पादन हुआ था। यह सब मत्स्यपालकों की मेहनत और सरकार द्वारा मत्स्य पालकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का परिणाम है। पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रेणु देवी ने शनिवार को बामेती सभागार में मत्स्य पालक दिवस पर आयोजित समारोह में ये बातें कही। उन्होंने कहा कि आज बिहार से मछली नेपाल, लुधियाना, अमृतसर, सिलीगुड़ी, बनारस, गोरखपुर और रांची आदि शहरों को भेजी जा रही है। वर्तमान में बिहार देश में आंतरिक मत्स्य उत्पादन में चौथे स्थान पर है। उन्होंने वहां मौजूद मत्स्यपालकों और विभागीय अधिकारियों से कहा कि इसे तीसरे और दूसरे नंबर पर ले जाना है। उन्होंने मत्स्यपालकों की समस्याएं दूर करने के निर्देश दिए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.