रांची, नवम्बर 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य की बिजली अवसंरचना सुधार योजनाओं की प्रगति से विश्व बैंक ने संतोष व्यक्त किया है। विश्व बैंक की वित्तपोषित लगभग 159 मिलियन डॉलर की परियोजनाओं की समीक्षा के लिए बैंक अधिकारियों ने सिकिदिरी हाइडेल के इरबा स्थित ग्रिड सहित कई कार्य स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़े कार्यों में आई तेजी को सराहा और कहा कि झारखंड ऊर्जा क्षेत्र में निर्धारित लक्ष्यों से आगे बढ़ रहा है। राज्य में स्मार्ट मीटर स्थापना से लेकर डिजिटल राजस्व प्रबंधन प्रणाली तक कई प्रमुख परियोजनाएं अंतिम चरण में हैं। नवंबर 2025 तक 92% घरों में स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। कुल 3.76 लाख मीटर लगाने का लक्ष्य था, जिसमें से 3.47 लाख मीटर स्थापित हो चुके हैं और शेष 29 हजार फरवरी 2026 तक पूरे कर लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.