चक्रधरपुर, दिसम्बर 31 -- चक्रधरपुर,संवाददाता। चक्रधरपुर वन विश्रामागार में मंगलवार को अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा उपस्थित हुए। इससे पहले सभी अतिथियों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलित कर और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि नगर परिषद चुनाव नहीं होने से शहरी क्षेत्र की स्थिति दयनीय हो गई है। इसलिए राज्य सरकार झारखंड में जल्द से जल्द नगर परिषद चुनाव कराए, अन्यथा भाजपा पूरे प्रदेश में इसे लेकर आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी, जनसेवा, समर्पण की भावना, राष्ट्रभक्त के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। कोड़ा ने कहा कि अंत्योदय योजना और रोजगार की...