पटना, अप्रैल 6 -- राज्य में 1249 नए सर्वे कर्मियों की बहाली जल्द होगी। राजस्व व भूमि सुधार विभाग ने इसके लिए बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद से जल्द मेधा सूची प्रकाशन का अनुरोध किया है। राजस्व व भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने सर्वे कर्मियों की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरा कराने के लिए विभाग के सचिव जय सिंह को निर्देश दिया है। इसके पहले मंत्री ने भूमि सर्वेक्षण व बंदोबस्त प्रगति की समीक्षा की थी। अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि वर्तमान में विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त के काम में 11262 कर्मी कार्यरत हैं। नए कर्मियों की बहाली के बाद सर्वे कर्मियों की संख्या बढ़कर 12511 हो जाएगी। इससे भूमि सर्वे के काम में और तेजी आएगी। जिन नए सर्वे कर्मियों को नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया चल रही है, उनमें शिविर प्रभारी के 49, कानूनगो के 5...