रांची, मार्च 26 -- रांची। आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने रिम्स के ट्रॉमा सेंटर पहुंचने के बाद अनिल महतो की हत्या पर दुःख जताया। कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था खत्म हो गई है। राज्य अपराधियों-माफिया के हवाले है। हेमंत सरकार को आमजन के जान-माल की चिंता नहीं है। जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता का भगवान ही मालिक है। सुदेश ने दिवंगत अनिल टाइगर की पत्नी, पुत्र एवं परिजनों को ढांढस बंधाया। हत्या की सीबीआई जांच हो : प्रभाकर आजसू के वरिष्ठ नेता प्रवीण प्रभाकर ने हत्या की निंदा की। कहा, अनिल एक सक्रिय उभरते नेता थे और उनकी हत्या एक साजिश के तहत की गई है। इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। राज्य सरकार फेल साबित हुई है। अपराधियों का मनोबल बढ़ा : देवशरण आजसू के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने घटना पर गहरा दुःख जताते हुए कहा कि राज्य में अब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.