हल्द्वानी, फरवरी 27 -- नैनीताल, संवाददाता। हाईकोर्ट ने प्रदेश में चल रहे को-ऑपरेटिव सोसाइटियों के चुनाव मामले में सरकार समेत अन्य को कोई राहत नहीं दी है। मामले में गुरुवार को वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी व न्यायमूर्ति आशीष नैथानी की खंडपीठ में पुनः सुनवाई हुई। खंडपीठ ने उत्तराखंड को-ऑपरेटिव इलेक्शन ट्रिब्यूनल की अपील खारिज कर दी है। बीती 20 फरवरी को एकलपीठ ने मांगेराम सिरोही एवं अन्य मामले में आदेश जारी कर प्रदेश सरकार को को-ऑपरेटिव सोसाइटी नियमावली के नियम 12ख के अनुसार चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। नियम 12ख में कहा गया है, कि को-ऑपरेटिव सोसाइटी चुनाव में मतदान का हकदार सिर्फ वही सदस्य होगा, जो तीन साल से सोसाइटी का सदस्य होगा। इस अवधि में उसके द्वारा एक बार लेन-देन किया गया हो। एकलपीठ के इस आदेश को ट्रिब्यूनल की ओर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.