रांची, सितम्बर 16 -- रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय सदस्य धीरज दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य भयमुक्त और नक्सलमुक्त झारखंड की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अपराधियों और नक्सलियों पर लगातार सख्त कार्रवाई से कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। दुबे के अनुसार गढ़वा, चतरा, लातेहार व पश्चिमी सिंहभूम में पुलिस और केंद्रीय बलों के संयुक्त अभियान में कई मोस्ट वांटेड नक्सली मारे गए हैं। जिन क्षेत्रों में कभी नक्सली हावी थे, वहां विकास योजनाएं लागू हो रही हैं। शहरी और ग्रामीण इलाकों में हत्या, लूट व रंगदारी में शामिल अपराधियों पर भी शिकंजा कसा गया है। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी के बेटे की हत्या में शामिल अपराधियों का हालिया मुठभेड़ में खात्मा इस बात का प्रमाण है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.