घाटशिला, अक्टूबर 6 -- घाटशिला, संवाददाता। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि राज्य में इस समय अराजक स्थिति है, कानून-व्यवस्था चौपट है। आम जनता की सुनने वाला कोई नहीं है। भय, भूख और भष्टाचार चहुंओर है। हेमंत सोरेन के कार्यकाल में सबसे अधिक आदिवासियों को ठगा गया है। उनकी जमीन लूटी गई है, उन्हें हक से वंचित किया गया है। राज्य में अबुआ सरकार नहीं बल्कि भ्रष्टाचारियों की सरकार चल रही है। वह रविवार को घाटशिला में जिला पूर्वी सिंहभूम की सांगठनिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हाल में घाटशिला तामकपाल रोड एक्सिडेंट की घटना हुई। चालक पर केस दर्ज नहीं कर इसके उलट मृतक परिवार पर केस दर्ज कर दिया गया। यह राज्य सरकार की स्थिति को दर्शाती है। मरांडी ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था भी बदतर हो गयी है। जुकाम आने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.