रांची, जून 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड में 15 जून से मौसम में बदलाव के आसार हैं। रविवार को दिन में बादल छाने के साथ एक से दो बार बारिश हो सकती है। हालांकि 16 से 20 जून तक कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान घने बादल भी छाए रहेंगे। 17 और 18 जून को कुछ स्थानों पर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है मौसम में हो रहे इस परिवर्तन के साथ ही मानसून भी झारखंड में प्रवेश कर जाएगा। तेज हवा के साथ कहीं-कहीं वज्रपात की भी आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य में उमस वाली गर्मी से राहत मिलेगी। अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अगले चार के बीच अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट आएगी। दो डिग्री तक तापमान में वृद्धि हुई मौसम व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.