पटना, मार्च 24 -- ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने विधान परिषद में सोमवार को बताया कि वर्ष 2005 में राज्य में महज आठ हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़कें थीं, जो अब एक लाख 18 हजार किमी तक फैल गई हैं। विभागीय बजट पर सरकार की ओर से उत्तर देते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार न केवल ग्रामीण सड़कों से संपर्कता बढ़ा रही है, बल्कि उसके रखरखाव पर भी काम कर रही है। इसके लिए नई मेंटेनेंस पॉलिसी लाई गई है, जिसमें सात साल तक सड़कों को मेंटेन रखना है। हर चौथे और सातवें साल कालीकरण का काम किया जाना है। इसी पॉलिसी के तहत इस साल 26 हजार किमी सड़कों को मेंटेन किया गया है। मंत्री ने बताया कि वर्ष 2005 में न तो ग्रामीण कार्य विभाग था न इससे जुड़ीं योजनाएं। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास की महत्ता को समझते हुए यह काम किया है। विधान परिषद में शिक्षा, ग्रामीण कार्य, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.