रांची, जून 26 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड में आगामी चार दिन बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इस बीच 29 जून को राज्य के कई हिस्सों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद बताया कि इसके अलावा अन्य दिनों में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवा भी चलेगी। अलग-अलग तिथियों में यहां अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार राज्य में सामान्य से अधिक बारिश होगी। 29 जून को रांची, रामगढ़, लातेहार, हजारीबाग व चतरा में कुछ जगह भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। बोकारो, पलामू जिलों समेत कोल्हान प्रमंडल के सभी जिलों समेत सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 27 जून को कोल्हान समेत रांची, सिमडेगा और खूंटी में येलो अलर्ट, 28 को पलामू और संताल प्रमंडल को छोड़कर रांची समेत अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.