भागलपुर, जनवरी 21 -- तिरुनेलवेली तमिलनाडु में 24 से 26 जनवरी तक आयोजित होने वाली फेडरेशन कप महिला बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेने वाली बिहार राज्य टीम में नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ की दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इस उपलब्धि से नवगछिया सहित पूरे भागलपुर प्रमंडल में खेल प्रेमियों के बीच खुशी की लहर है। राज्य प्रवक्ता सह नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि नवगछिया प्रखंड के मक्खातकिया निवासी राजेंद्र प्रसाद मंडल एवं शीला कुमारी की पुत्री प्रज्ञा भारती और नारायणपुर प्रखंड के बलहा गांव निवासी उत्तम कुमार एवं राखी देवी की पुत्री मुस्कान कुमारी का चयन बिहार महिला टीम में हुआ है। भागलपुर जिला खेल पदाधिकारी जयनारायण कुमार, दिव्य प्रियदर्शी, जेम्स फाइटर, राहुल कुमार सहित कई खेल प्रेमियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.