मऊ, जुलाई 10 -- मऊ। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य गीता बिंद ने बुधवार को पीडब्ल्यूडी डाक बंगला में जनसुनवाई की। इस दौरान महिलाओं की समस्याओं को सुना। कुल 32 मामले प्राप्त हुए। इसमें से आठ मामलों का त्वरित निस्तारण किया। शेष मामलों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया। ग्राम पंचायत सराय रघुनाथपुर में जन चौपाल लगाया गया। जन चौपाल में सदस्य ने महिलाओं की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को अन्य समस्याएं के लिए तत्काल निस्तारण करने के आदेश दिए। जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. श्वेता त्रिपाठी ने महिला सशक्तीकरण और विभागीय योजनाओं के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी। राज्य महिला आयोग सदस्य की ओर से एक पेड़ मां के नाम रोपित किया। जन चौपाल में सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुषों ने प्रतिभाग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान क...