कुशीनगर, फरवरी 5 -- पडरौना, निज संवाददाता। महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से बुधवार को सदर तहसील में महिला जनसुनवाई व निरीक्षण कार्यक्रम हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदनी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महिला उत्पीड़न की घटनाओं की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने राशन कार्ड, जननी सुरक्षा योजना, पुष्टाहार, पुलिस विभाग, आवास प्रकरण, बैंक आदि से संबंधित मामलों की समीक्षा की। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग का एक, ग्राम विकास के दो, राजस्व विभाग के नौ, पुलिस व आपूर्ति विभाग के राशन से संबंधित 10-10, आवास के सात तथा बैंक का एक प्रकरण सहित कुल 40 मामले प्रस्तुत हुए। इनमें से पांच का म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.