बिजनौर, जनवरी 8 -- बिजनौर। राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल में निरुद्ध महिला बंदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गुरूवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह ने जिला प्रबोशन अधिकारी सौरभ कुमार व डीएमसी रविता राठी के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय महिला बंदियों ने खानपान, स्वास्थ्य सुविधाओं और दैनिक जरूरतों से जुड़ी समस्याएं आयोग सदस्य के समक्ष रखीं। अवनी सिंह ने महिला बंदियों की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला बंदियों के साथ मानवीय व्यवहार सुनिश्चित किया जाना चाहिए और उन्हें शासन द्वारा निर्धारित सभी मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.