कौशाम्बी, जून 14 -- उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने शुक्रवार को ओसा स्थित कांशीराम अतिथि गृह में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए जनसुनवाई की। इस दौरान उनके समक्ष 75 मामले आए। इनमें से उन्होंने 16 का मौके पर निस्तारण कर दिया। बाकी के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। ओसा स्थित कांशीराम अतिथि गृह में महिला जनसुनावाई के दौरान उनके समक्ष विभिन्न प्रकार की कुल 75 शिकायतें प्राप्त हुई। इसमें 16 का मौके पर निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतों के त्वरित निस्तारण किये जाने को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों/विभागों को निर्देशित किया गया। अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए उन्होंने समस्त अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.