रामपुर, जून 26 -- रामपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी ने विकास भवन सभागार में महिला जन सुनवाई की। उन्होंने नौ पीड़िताओं की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुनकर सम्बन्धित अधिकारी एवं थाना प्रभारी से फोन पर बात की और प्रकरण की जांच कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशानुरूप उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग महिला उत्पीड़न की रोकथाम तथा पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित प्रकरण संज्ञान में आने पर तत्काल जांच कराकर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। महिला जनसुनवाई में नौ पीड़ित महिलाओं ने सदस्य सुनीता सैनी को प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जनसुनवाई में अधिकतर मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.