पीलीभीत, फरवरी 13 -- पीलीभीत। न्यूरिया के महोफ कॉलोनी में उप्र राज्य राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पाण्डेय ने बाघ ने शिकार की महिला के पीड़ित परिवार से मुलाक़ात की। डीएफओ मनीष सिंह से भी जानकारियां लीं। परिवार ने बताया कि पड़ोस की कॉलोनी में प्रत्येक वर्ष श्मशान घाट में भंडारा होता है। महिला भंडारे में पूजा के लिए गयी थी। वही बाघ ने महिला क़ो मौका पाकर शिकार बना लिया। महिला मौके पर ही मौत हो गयी। परिवार क़ो दैवीय आपदा योजना से 4 लाख रूपये का मुआवजा दिलाने की बात कही गई। सदस्य ने परिवार जो समस्त सरकारी सेवाओं से वंचित है। उनसे वार्ता की तो यह भी संज्ञान में आया कि छह परिवार आज भी खुले में शौच कर रहे हैं और पानी लाइन भी काट दी गयी है, बिजली भी नहीं हैं। मूलभूत अवश्यकताओं से वंचित परिवारों की सहायता का आश्वासन दिया कि आसपास के क्षेत्र की तारकश...