पीलीभीत, फरवरी 28 -- राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी ने मेडिकल कॉलेज के अधीन एमसीएच विंग का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड में जाकर वहां भर्ती महिला मरीजों से जानकारी ली। मिल रहीं स्वास्थ्य सेवाओं और योजनाओं के बाबत पूछा। इस दौरान कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। राज्य महिला आयोग के सदस्य सुबह 11 बजे महिला अस्पताल पहुंची। यहां पर मौजूद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आलोक कुमार एवं मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद आयोग की सदस्य सीधे लेबर रूम की ओर गई। जहां वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत की। उन्होंने वार्ड में भर्ती महिला मरीजों से अस्पताल में मौजूद सुविधा, योजनाएं के बाबत पूछा। साथ ही उन्होंने मिलने वाली सुविधाओं की भी जानकारी ली। वहां से निकलकर उन्होंने पूरे अस्पताल का निरीक्षण ...