रामपुर, फरवरी 16 -- उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी ने आंगनबाड़ी केंद्र अजीतपुर , अहमदनगर जागीर, कल्याणपुर पट्टी व काशीराम मडियान नादरबाग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय आंगनबाड़ी केंद्र अजीतपुर बंद मिला। अन्य केंद्रों के संचालन की स्थिति से ज्ञात हुआ कि आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन नियमित रूप से नहीं होता है, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सूचना करने पर उपस्थित हुई तथा अभिलेख अपूर्ण थे। केंटो की स्थिति से ज्ञात होता है कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर मुख्य सेविका की मॉनेटरिंग शासन की मंसा के अनुरूप नहीं होती है। जानकारी प्राप्त हुई कि क्षेत्रीय मुख्य सेविका कांति देवी व जीनत परवीन जनपद बरेली में रहती है जो कभी-कभार ही क्षेत्रो में जाती हैं। निरीक्षण के समय उपस्थित प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी को नि...