समस्तीपुर, जून 14 -- समस्तीपुर, हिसं। बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा शुक्रवार को समस्तीपुर पहुंची। समस्तीपुर जिला में आने के बाद अपने कार्यक्रम की शुरूआत उन्होंने कर्पूरीग्राम से की। सर्वप्रथम उन्होंने कर्पूरी ठाकुर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद समस्तीपुर स्थित मंडल कारा में महिला सेल का निरीक्षण किया। उसके बाद उन्होंने जिला अतिथि गृह में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि मंडल कारा में महिलाओं के लिये बहुत ही अच्छी व्यवस्था है। महिला बंदियों को रोजगारपरक शिक्षा दी जा रही है। साथ ही महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने के उद्देश्य से आचार पापड़ आदि बनाने का प्रशक्षिण भी दिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला बंदियों के बच्चे से भी मुलाकात की। मंडल कारा की ओर से बच्चों के लिये दूध व पढ़ाई क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.